फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल गोवंशीय पशु के मांस के साथ एक गिरफ्तार, तीन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात्रि पुलिस ने छापा मार कर एक क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पवांसा पुलिस चौकी के प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि बेहटा जय सिंह के नजदीक पुलिया के पास सोमवार की रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना छापा मारा था। मौके पर गोवंशीय पशु का एक क्विंटल मांस पकड़ा गया। गोकशी करने में शामिल चार लोगों में से तीन भाग गए, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियो सराय निवासी उमेर बताया है। फरार आरोपियों में हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला खदाना सरायतरीन निवासी मुकीम, मोहल्ला चकली सरायतरीन निवासी अब्बास और संभल कोतवाली क्षेत्र के नूरियो सराय असद शामिल हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें