फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या करने वाले आरोपियों में एक गिरफ्तार, महिला समेत तीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दीवार गिराने के आरोप में हुई ग्रामीण के हत्या का एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको जेल भेज दिया है। अभी पुलिस महिला समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सोमवार को रजपुरा थाना पुलिस ने गांव मेहुआ हसनगंज निवासी सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेजा गया है। अभी हत्या के मामले में खेमकरन, जसपाल और हर प्यारी की पुलिस तलाश कर रही है। मालूम हो गांव मेहुआ हसनगंज निवासी जगदीश (56) की रविवार की मौत हो गई थी। पड़ोसी खेमकरन की डेढ़ महीने पहले बारिश के दौरान मकान की दवार जगदीश के मकान की ओर गिर गई थी।
खेमकरन ने दीवार गिराने का आरोप जगदीश पर लगाया था। रविवार की सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुआ और लाठी-डंडे चले। इसमें जगदीश की उपचार को जाते समय मौत हो गई थी। इस विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग भी घायल हुए थे। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें चार आरोपी बनाए गए। जिसमें सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें