फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 मार्च को कमिश्नर करेंगे बहजोई में कलक्ट्रेट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह 29 मार्च को कलक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर कलक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले के तीनों डिप्टी कलक्टर कलक्ट्रेट के निरीक्षण की तैयारियां कराने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी समेत विनय कुमार मिश्रा व पराग महेश्वरी ने कलक्ट्रेट परिसर में बने दफ्तरों में पहुंचकर कमिश्नर के निरीक्षण की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम संजीव रंजन व एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी ने भी तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे कमिश्नर कलक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। करीब पांच घंटे के निरीक्षण के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे कमिश्नर संभल जिले से मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें