फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटकर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। दिसंबर 2021 में ई-रिक्शा लूटकर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर 2021 में कोतवाली क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी बुजुर्ग तेजपाल का ई-रिक्शा लूटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों की ओर से तहरीर देकर ई-रिक्शा लूटकर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान पूरे मामले में चार आरोपी प्रकाश में आए थे। इनमें तीन आरोपियों को तो पहले गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया था। अब शनिवार को चौथे आरोपी याद अली गांव पिपरौती थाना हसनपुर जिला अमरोहा को बेहटा-जय सिंह चौराहे के निकट से गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें