बनियाठेर (संभल)। नवविवाहिता पति व ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लापता हो गई। पति व ससुरालियों ने तलाश शुरू कर दी है। चार महीने पहले ही शादी हुई थी।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी युवती से 13 मई 2021 को हुई थी।
शादी के बाद पांच दिन पहले दूसरी विदाई हुई थी। नवविवाहिता के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने शनिवार की रात को रायता खाने के लिए दिया था। उसमें ही नशीला पदार्थ था। रविवार की सुबह जब नींद से जागे तो नवविवाहिता लापता थी। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी मायके भी नहीं पहुंची है। संवाद