फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नोएडा में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ धरना दे रहे उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। साथ ही रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के चंदौसी चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नोएडा में किसानों के साथ कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कांग्रेस यूथ कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव सहित सैकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उत्तर प्रदेश सरकार से किसानों की मांगों को पूरा करने व प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को सौंपा है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन ने प्रदेश अध्यक्ष को जल्द रिहा करने की मांग की। साथ ही रिहा न करने पर बहजोई कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन देने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, कल्पना सिंह, अमित उठवाल, हिलाल अख्तर, कुलदीप प्रजापति, शानू, आरिफ तनवीर, यश कौशिक, राजा खान, अशरफ सैफी, मुशीर खान, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें