बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छा?
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। हरिद्वार में हुई दिवा मिसेज इंडिया 2022 का खिताब हासिल चंदौसी की नैंसी अग्रवाल के सिर सजा है। नैंसी ने प्रतियोगिता जीतकर नगर व जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिजनों व नगर में खुशी का माहौल है। नैैंसी हाउस वाइफ हैं और उनके पति का मेंथा का कारोबार है।
नैंसी अग्रवाल ने बताया कि अस्तित्व एंटरटेनमेंट की फाउंडर की ओर से रिजॉर्ट गार्डनिया हरिद्वार में दिवा मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 सीजन-4 के कार्यक्रम का आयोजन 16 मई से 18 मई तक किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के भिन्न-भिन्न राज्यों से 100 से भी अधिक महिलाओं ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया। जिसमें से 50 महिलाओं का चयन अगले चरण में ऑनलाइन वीडियो ऑडिशन के लिए किया गया। जिसमें से 30 महिलाओं को फाइनल चरण के हरिद्वार बुलाया गया था। हरिद्वार में तीन दिन के लगातार राउंड्स के बाद 18 मई को ग्रांड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने रैंप पर डिफरेंट कॉस्ट्यूम्स में अपनी कला मॉडलिंग का जलवा बिखेरा और कार्यक्रम में पहुंचे । फाइनल में राउंड के बाद दिवा मिसेज इंडिया 2022 की विनर नैन्सी अग्रवाल को विनर ताज और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। नैंसी को मिसेज गॉर्जियस के खिताब से भी सम्मानित किया गया। नैंसी अग्रवाल के पति सौरभ अग्रवाल, ससुर सुनील अग्रवाल मेंथा कारोबारी हैं। नैंसी की सफलता से परिवार व नगर में खुशी का माहौल है।