फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम के अभाव में पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कोरम के अभाव में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक स्थगित हो गई। आधे से अधिक सदस्यों के न पहुंचने के कारण पालिकाध्यक्ष की ओर से बोर्ड बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे से बोर्ड बैठक का आयोजन प्रस्तावित था। धीरे-धीरे पालिका बोर्ड के सदस्यों का सदन में पहुंचना प्रारंभ हो गया। बावजूद इसके दोपहर करीब सवा बारह बजे तक सदन में कोरम के मुताबिक सदस्य नहीं पहुंचे। इस पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह की ओर से बोर्ड बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
ईओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तय समय के बाद भी खासी संख्या में सदस्य बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए सदन में नहीं पहुंचे। दोपहर सवा बारह बजे कोरम के अभाव में पालिकाध्यक्ष की ओर से बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। ईओ के मुताबिक पालिका परिषद के बोर्ड में 25 सदस्य चुने हुए, 4 सदस्य नामित व 4 सदस्य पदेन हैं। इसके सापेक्ष बोर्ड बैठक के लिए आधे से अधिक सदस्यों का कोरम पूरा होने के लिए सदन में पहुंचना जरूरी था। वहीं कुल 11 सदस्य बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए सदन में पहुंचे थे। इसको लेकर आधे से अधिक सदस्यों के बोर्ड बैठक में न पहुंचने को लेकर बोर्ड बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें