फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौली के युवक की नैनीताल सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। दोस्त के साथ नैनीताल घूमने गए कस्बे के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार की शाम शव कस्बे में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बे मोहल्ला काजीटोला निवासी जीशान (20) अपने दोस्त अरमान के साथ शनिवार को नैनीताल घूमने गया था। दोनों दोस्त बाइक से गए थे। रविवार की सुबह दोनों दोस्त बाइक से वापस घर लोट रहे थे। नैनीताल में ही पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इस दौरान उनकी बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान जीशान की मौत हो गई।
जीशान के मौत की खबर परिजनों को रविवार की सुबह फोन पर सूचना मिली। सूचना मिलते ही मृतक के पिता जाकिर, भाई व अन्य परिजन नैनीताल रवाना हो गए। रविवार की शाम युवक का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें