फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जनता की सेवा के लिए है नियुक्त, लापरवाही करें, तो मुझे बताएं- राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/नरौली। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने रविवार को नरौली क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलैटा में जनसमस्याएं सुनीं। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य व उपलब्धियों को गिनाया। प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं। समस्याओं को सुनकर समाधान करना उनका कार्य है। यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता है और समस्याएं नहीं सुनता है अथवा समाधान नहीं करता है, वह उनको बता सकत हैं। वह स्वयं उसका संज्ञान लेंगी और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों में तेजी जाएं। साथ ही सभी ग्रामीण अपने स्वास्थ्य और अपने परिजनों के जीवन रक्षा के लिए कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। इस मौके पर भुवनेश राघव, चंद्रसेन दिवाकर, हरवेश राघव, पवन राघव, तेजवीर सिंह, राजीव राघव, मोहम्मद यूसुब, ललित राघव, महीपाल दिवाकर, रामनाथ प्रजापति, प्रेम कुमार सिंह, ज्ञानचन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें