संभल। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को भाजपाइयों ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम देखा। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संवाद किया और कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरा। संभल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और जिला महामंत्री अर्जुन बाल्मीकि रहे।
नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ मजबूत करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा की टीम और सभासद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता शिल्पी गुप्ता ने की। इस दौरान परीक्षित मोंगिया, संजय सांख्यधर, दिनेश जाटव, अनंत अग्रवाल, कमल दिवाकर, सुशील मेहरोत्रा, अत्यंत त्यागी, त्रिलोकी, अशोक पंवार आदि मौजूद रहे।