फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अपंजीकृत क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद गुर्दे निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी नजारूल ने पुलिस को तहरीर देकर अपंजीकृत क्लीनिक संचालक को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार बताया है। कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


तहरीर में कहा है कि उसने अपने पिता शरिअत हुसैन को आठ जून को तबियत खराब होने पर नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर कलां स्थित अपंजीकृत क्लीनिक में दिखाया था। क्लीनिक में उसे काला पीलिया बताकर जांच कराने को कहा गया। जांच के बाद रिपोर्ट देखी तो कहा गया कि इनका गुर्दे और पित्ते का ऑपरेशन होना है। इस दौरान एक लाख रुपये मांगे गए और 40 हजार जमा कराए। ऑपरेशन के बाद तीन यूनिट खून मंगाया गया। बाद में बता दिया कि उनकी मौत हो गई है। आरोप लगाया है कि मृत्यु के बाद गुर्दे निकाल लिए गए। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें