संभल। रक्षाबंधन के पर्व पर बाजार खोलने की व्यापारियों ने मांग की है। इसके लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। मंगलवार को सरायतरीन के व्यापारियों को प्रतिनिधि मंडल एसडीएम दीपेंद्र यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। इसमें रविवार को दुकानें खोलने की अनुमति मांगी गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि कहा कि भारतीय परंपरा का आस्थावान पर्व रक्षाबंधन रविवार के दिन पड़ रहा है, लेकिन शासन के अनुुसार रविवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश है। कोरोना काल के दौरान व्यापारी पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।
यदि बड़े पर्व के दिन भी बंदी का सामना करना पड़ा तो व्यापारी को काफी नुकसान होगा। व्यापारियों ने मांग की है कि पर्व को ध्यान में रखते हुए बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे व्यापारियों का कुछ व्यापार हो सके। एसडीएम ने समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नीलांशु वार्ष्णेय, अनुज आर्या, अरविंद, शोभित, ईशु, हनी बजाज, अंकुर, विक्की आदि मौजूद रहे।