फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों द्वारा किसानों से अधिक ब्याज वसूलने का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा किसानों से अधिक ब्याज वसूले जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन एसडीएम दीपेंद्र यादव को सौंपा। इसमें कहा कि संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव सिंहपुर साहनी में मुख्य मार्ग पर लगे किसान नेता के द्वार को उखाड़ने व सड़क कार्य मानकों के विपरीत करने के मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
कहा कि स्वागत द्वार को तुरंत लगवाया जाए। इसी क्रम में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंकों द्वारा किसानों से केसीसी पर अधिक ब्याज वसूला जा रहा है। समय पर रकम जमा करने वाले किसानों को 3 प्रतिशत की छूट भी नहीं दी जा रही। सभी बैंकों के प्रिंटर पिछले दो वर्षों से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंकों द्वारा कई तरह के चार्ज वसूले जा रहे हैं। साथ ही कहा कि गांव कुरकावली स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में किसानों के साथ हुए घोटाले की जांच कराकर रुपये वापस दिलवाए जाएं। सभी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। निस्तारण न होने पर गांव देहपा में पंचायत कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर संगठन के पूर्व जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह, छिद्दा खां, पुनीत, विजय, वेदप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें