फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लेपर्ड्स की टीम ने आठ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सीता रोड स्थित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को चंदौसी टाइगर्स व चंदौसी लेपर्ड्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें लेपर्ड्स टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

चंदौसी टाइगर्स के कप्तान अंकुर ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए टाइगर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जिसमें अनमोल वार्ष्णेय ने 60, गौरव आर्य ने 29 रनों का सहयोग दिया। जबकि लेपर्ड्स के गेंदबाज कमलकांत ने तीन, विमल कुमार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी लेपर्ड्स की टीम के बल्लेबाजी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 19.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें रोबिन सिंह ने नाबाद 148 व कमलकांत ने 20 रन बनाए। टाइगर्स के गेंदबाज अनुज व अंकुर ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। लेपर्डस ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोबिन सिंह को अश्वनी शर्मा व राजू बनर्जी ने दिया। मैच में अम्पायरिंग उदित वार्ष्णेय व शाने आलम, कामेंट्री माधव मिश्रा व स्कोरिंग विकास माथुर ने की। इस अवसर पर कुश रावत, पुनीत शर्मा, शेखर शर्मा, शिखर, कुणाल, भुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें