फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो पर पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर में थाना समाधान दिवस में पहुंची वृद्ध महिला ने पैमाइश के नाम पर कानूनगो पर बीस हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर तहसीलदार मनोज सिंह ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को बनियाठेर में थाना समाधान दिवस में तहसीलदार चंदौसी मनोज सिंह शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के गांव प्रह्लादपुर निवासी वृद्धा रामवती पहुंची। उन्होंने तहसीलदार से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी भूमि की पैमाइश होनी थी। हलका कानूनगो व लेखपाल उसकी भूमि की पैमाइश के लिए काफी समय से टरका रहे थे। जल्दी पैमाइश कराने के नाम पर कानूनगो ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
वृद्धा का आरोप है कि उसने 15 हजार रुपये अपने पास से पांच हजार रुपये उधार लेकर कानूनगो को रिश्वत दी थी। वहीं मौके पर मौजूद लेखपाल को भी तहसीलदार ने बुलवा लिया और सामने से ही लेखपाल से पूछताछ की। लेखपाल ने वृद्धा के सामने ही पैसे मांगने अथवा रिश्वत लेने से साफ इनकार कर दिया। बाद में तहसीलदार ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मेरे सामने वृद्धा ने रिश्वत देने की शिकायत की थी। लेखपाल से वृद्धा के सामने ही जानकारी की थी। उन्होंने रिश्वत लेने से इनकार कर दिया था। मामले की जांच कराई जाएगी।
मनोज सिंह, तहसीलदार चंदौसी
मैने कोई रिश्वत नहीं ली है। वृद्धा झूठा आरोप लगा रही है। चकबंदी के समय वृद्धा की भूमि दूसरी जगह स्थानांतरित हो गई थी। वृद्धा अपनी पहली भूमि को नहीं छोड़ रही है। ठियेबंदी का मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, हलका कानूनगो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें