फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर में आग से हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे के मेन चौराहे पर शुक्रवार रात जनरल स्टोर में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पर पाया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात लोगों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा जुनावई निवासी सोनू की मेन चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान है। वह रोजमर्रा की तरह शुक्रवार की रात दुकान में ताला लगाकर घर पहुंचे। तभी गांव के शहीद ने रात करीब दस बजे फोन पर दुकान के अंदर आग लगने की सूचना दी। वह तुरंत पर दुकान पर पहुंचे और बमुश्किल दुुकान का ताला खोला। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने लोगों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया। सोनू ने बताया कि दुकान के अंदर जली कई चप्पल मिली। जिसे देखकर लग रहा था कि आग पेट्रोल डालकर लगाई गई। उन्होंने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें