फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों को किया नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। होली के जुलूस के दौरान एक परिसर पर रंग डालने पर हुए पथराव के मामले में पुलिस दस आरोपियों को नामजद किया है। इसमें दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। जबकि आठ नामजद आरोपियों की तलाश पुलिस अब कर रही है।
विज्ञापन

बताते चले कि संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में होली जुलूस के दौरान किसी ने एक परिसर पर रंग डाल दिया था, इस दौरान दो पक्ष भिड़ गए थे और पथराव हुआ था। मामले में दरोगा मनोज कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ माहौल खराब करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें पुलिस ने अब दस आरोपियों को नामजद किया है। जिसमें सरफराज, सैफुल, मैराज, बाबू, फैजल, आसिम, छोटा, फरमान निवासी खग्गूसराय और विकास शर्मा और राजेंद्र कुमार चंद्रा निवासी कोटपूर्वी शामिल हैं। विकास शर्मा और राजेंद्र कुमार को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है। अब बाकी लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें