फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आया होमगार्ड, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गांव छपरा में होमगार्ड की बुधवार की रात ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी नेत्रपाल सिंह (42) होमगार्ड है। उनका बेटा ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। नेत्रपाल बुधवार की शाम ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए बिजली का तार लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए।
कुछ देर बाद परिजनों की नजर बेसुध नेत्रपाल पर पड़ी तो चिकित्सक के पास ले गए। उपचार को जाते समय ही मौत हो गई। होमगार्ड की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी मीरा देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें