फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चार की मौत, तीन में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। जिले में डेंगू के साथ-साथ बुखार ने तेजी से पैर फैलाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जिले में जहां तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई वहीं एक किशोरी सहित चार लोगों की मौत बुखार से हो गई। इन चारों की डेंगू की जांच नहीं कराई गई थी, लिहाजा यह साफ नहीं है कि उनको डेंगू था या नहीं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को खानपुर खुम्मार गांव में चार साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच करने पहुंची थी। जहां पर गांव की एक युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं जिला अस्पताल में हुई जांच में गुन्नौर के एक युवक और महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 15 के पार पहुंच गई है। वहीं बुधवार को बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। मढ़न तहसील के गांव सीडल माफी निवासी 13 वर्षीय छात्रा की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा कस्बा सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी किशोर की बुखार से मौत हो गई। वहीं संभल के सरायतरीन निवासी 17 वर्षीय किशोरी समेत दो लोगों की बुखार से उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। सभी की डेंगू की जांच नहीं हो पाई थी।
जहां डेंगू से पीड़ित मरीज मिले हैं वहां शिविर लगवाए जाएंगे और बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कराई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को फिलहाल सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पर ध्यान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें