संभल। असमोली थाना क्षेत्र में लड़का न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही महिला जब अपने पति से खर्चे के लिए रुपये मांगती है तो उसका पति जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
बुधवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटी पैदा हुईं। लेकिन बेटा पैदा न होने पर उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा।
कई बार उसके साथ मारपीट की।
बताया कि उसे खर्चे के लिए रुपये भी नहीं देता है। जब भी खर्चे के लिए रुपये मांगती है तो जान से मारने की धमकी देता है। बताया कि डेढ़ महीने पहले उसके पति ने मारपीट कर बेटियों सहित उसे घर से निकाल दिया। तब से महिला अपनी बेटियों के साथ मायके रायां बुजुर्ग में रह रही है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।