फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, मैजिक व रद्दी जली

विज्ञापन
चंदौसी के जारई गेट में कबाड़ गोदाम में खड़ी मैजिक भी जली। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जारई गेट पर कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने गोदाम स्वामी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वामी ने घटना से अग्निशमन दल को अवगत कराया। मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला कागजी निवासी इमरान कबाड़ खरीदने व बेचने का कार्य करता है। उसने जारई गेट में कबाड़ का गोदाम बना रखा है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे इमरान कबाड़ा का गोदाम बंद कर घर आ गया। रात करीब दो बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें निकलने पर पड़ोसी ने रात ढाई बजे घटना से इमरान अवगत कराया। कुछ समय बाद इमरान अपने परिजन व परिचितों के साथ मौके पर पहुंच गया और बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से गोदाम में खड़ी मैजिक के टायर व गद्दी लगने के साथ कागज की रद्दी जल गई।
इमरान ने बताया कि गोदाम के पास रात के कुछ अराजक तत्व सिगरेट में भरकर चरस पीते हैं। किसी ने जलती सिगरेट गोदाम में डाल दी होगी। जिससे गोदाम में आग लग गई। आग से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें