चंदौसी के मोहल्ला राज में होरी लाल की मौत पर विलाप करते परिजन व तैनात पुलिस।
- फोटो : CHANDAUSI
निर्वस्त्र होकर दूसरे समुदाय के घर में घुसने वाले युवक की मुरादाबाद जिला जेल में मौत हो गई। वह 23 अप्रैल से जेल अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार शाम हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन व मोहल्ले के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर युवक की हत्या करवाने का आरोप लगाया। युवक की मौत से मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।
चंदौसी के मोहल्ला राज निवासी युवक होरी लाल 21 अप्रैल को निर्वस्त्र होकर मोहल्ले में ही दूसरे समुदाय के मकान के कमरे में घुस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली लाई थी। दूसरे समुदाय की ओर से कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध महिला से छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया थाए जहां से उसे जेल भेज गया था। शुक्रवार की शाम पुलिस मोहल्ला राज पहुंची और परिजनों को होरी लाल 30 वर्ष की मौत की जानकारी दी।
वहीं मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया जाएगा। सूचना मिलने पर होरी लाल के परिजन भी मुरादाबाद आ गए।