फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर पर शार्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नोन मोहल्ला निवासी इमरान की घंटाघर पर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे इमरान रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। इमरान अधिकांश इनवर्टर चार्ज होने के उद्देश्य से खोलकर जाता है। शनिवार की रात साढ़े दस बजे दुकान से धुआं निकलने पर सामने सब्जी दुकानदार धर्मेंद्र ने इमरान को सूचना दी। कुछ ही देर ने इमरान मौके पर पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो आग धधक रही थी। इमरान ने आसपास के लोगों की मदद से सबमर्सिबल के पानी की बौछार मारकर आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इमरान ने बताया कि आग लगने दुकान में रखा सभी फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, इंवर्टर जलकर राख हो गया। आग से उसे तीन लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें