फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना के संदिग्ध मरीजों की अब जिला अस्पताल में जांच होगी। रविवार को जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरटीपीसीआर बीएसएल-2 लैब का ऑनलाइन उद्घाटन किया है। लैब का शुभारंभ होने के बाद जिले के लोगों को सैंपल देने के बाद अब दो से तीन दिन का इंतजार करना नहीं पड़ेगा। रविवार को जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब के शुभारंभ से पहले लैब को गुब्बारों से सजाया गया। वर्चुअल संवाद सुनने के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई। रविवार दोपहर 12 बजे ऑनलाइन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लैब का शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक मशीन में पांच घंटे में 94 जांचे एक साथ हो सकेंगी। इस दौरान एसीएमओ पंकज विश्नोई, एसीएमओ डा. अजय वर्मा, जिला अस्पताल के सीएमएस सुशील कुमार, डा. जगवीर सिंह वर्मा, डा. जया कौशल के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें