फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन खोखों में लगी आग, कबाड़ का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के कैथल गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास मंगलवार रात सड़क किनारे रखे तीन खोखों में आग लग गई। खोखो में आग लगने से आसपास क्षेत्र में जाग हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहुंच एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खोखों में लगी आग पर काबू पाया। खोखो में रखे जानवरों के बाल व कबाड़ जल गया।
विज्ञापन

सेमर टोला नई बस्ती निवासी सतीश का एक व विनोद कुमार के दो खोखे कैथल गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास सड़क किनारे रखे है। सतीश के खोखे में जानवरों के बाल व विनोद कुमार के दो खोखो में कबाड़ रखा था। मंगलवार रात करीब एक बजे तीनों खोखों में अचानक आग लग गई। क्षेत्र के चौकीदार ने जब खोखो में आग लगी देखी तो स्वामियों के घर पहुंच जानकारी दी। आग लगने की जानकारी होने पर खोखा स्वामी व स्थानीय लोग मौके पर जा पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
साथ ही घटना की सूचना से दमकल व पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर दमकल कर्मियों ने पहुंच आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक खोखे जलकर राख हो गए। कुछ देर बाद पुलिस बल भी जा पहुंचा। सतीश ने बताया कि खोखे में लगी आग से उसे दस हजार रुपये तथा विनोद ने बताया कि उसे बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें