चंदौसी। चंदौसी के बदायूं बाईपास रोड पर तिरूपति मैसर्स मिल में रात के समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पड़ोसियों ने मिल मालिक को दी। सबमर्सिबल पंप, हौजरी व अन्य प्रयास से आग पर नियंत्रित करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।
चंदौसी में बाईपास मार्ग पर रिलायंस पैट्रोल पंप के सामने संजीव कुमार की तिरूपति मैसर्स मिल है। इसमें रिफाइंड बनाने का काम होता है। भारी मात्रा में निर्मित रिफाइंड के पाउच, पेटी, मस्टल ऑयल, रिफाइंड के ड्रम रखे हुए थे। संजीव कुमार सोमवार की शाम काम करने के बाद मिल को बंद करके घर चले गए।
रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि मिल में आग लग गई। आनन फानन मौके पर पहुंचे, तो रिफाइंड ऑयल व अन्य सामान में आग लगी थी। मिल स्थित सबमर्सिबल चलाकर, हौजरी व फायर हाइड्रेंट से आग पर काबू पाया। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रताप सिंह व अग्निशमन अधिकारी खुशनूद खां ने बताया कि आग से रिफाइंड पाउच, पेटी और उनके ड्रम में रखा मस्टड ऑयल आदि जल गया। मिल मालिक संजीव कुमार ने बताया कि आगे से करीब 20 से 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।