फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक व बाइक सवार में कहासुनी के बाद हुई मारपीट

विज्ञापन
चंदौसी के बदायूं चुंगी पर युवक को पीटते आरोपी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं चुंगी के पास ई-रिक्शा चालक व बाइक चालक के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर 12 बजे थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली निवासी युवक आसिफ अपने साथी के साथ बाइक से आ रहा था। बदायूं चुंगी के पास ई-रिक्शा चालक विमल निवासी बदायूं चुंगी बस्ती से कहासुनी होने लगी जो बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। आसिफ ने ईट उठाकर विमल के सिर में दे मारी, जिससे विमल लहूलुहान हो गया। सड़क पर मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ जुटती देख आसिफ के साथ आया युवक बाइक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें