फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़ों को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और दोनों ओर से पथराव किया गया। घटना में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।
विज्ञापन

गांव मौलागढ़ के शिव मंदिर के पास निवासी कमला पत्नी जयप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को उनके पुत्र सोनू की 12 वर्षीय पुत्री व पड़ोसी के बच्चों में झगड़ा हो गया। उस समय तो बच्चों के झगड़े को रफा-दफा कर दिया। मगर शाम को जब पड़ोसी घर पहुंचा, तो उनके परिजनों ने उसे भड़का दिया। आरोप है कि कई लोग एकत्र होकर घर पर आ गए और हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कमला, उसका पुत्र राजीव कुमार, सोनू कुमार व 12 वर्षीय मोनी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के हरीश चंद्र का आरोप है कि शुक्रवार को बच्चों में झगड़ा हुआ। शाम को कमला के दोनों पुत्र अन्य लोग मिलकर आ गए और हमला कर दिया। जिसमें हरीश चंद्र, उनके पुत्र सुनील कुमार व प्रमोद सहित एक बच्चे को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाया। कोतवाली पहुंचे घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें