आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। असमोली थाने पहुंची महिला ने बताया कि उसके दूसरे पति ने 12 वर्षीय बेटी के साथ 16 मई की रात को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
बताया कि पहले पति की मौत होने के बाद करीब सात वर्ष पहले अमरोहा जिले के रजबपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति से शादी की थी। महिला ने बताया कि वह पहले पति के घर में रहती है। दूसरा पति आता रहता था।
16 मई की रात को आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी को मनोटा पुल के नजदीक से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।