फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानी संतरी सिंह के लौटने के लिए परिजन कर रहे प्रार्थना, मंगलवार को नहीं मिली फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के गांव भतावली निवासी संतरी सिंह को अफगानिस्तान से मंगलवार को प्लाइट नहीं मिल सकी। अब परिजनों की चिंता बढ़ रही है। बुधवार को प्लाइट मिलने की उम्मीद है। परिजन सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। दरअसल संतरी सिंह काबुल से लगे शहर कोटासांगी में बने गुरुद्वारा कार्तेपरवान में ज्ञानी हैं। वह 20 वर्षों से गुरुद्वारा में सेवा कर रहे हैं। अफगानिस्तान में हालात खराब हैं और वह गांव वापसी के लिए एयरपोर्ट पर बैठे हुए हैं। संतरी सिंह के भाई सतवीर सिंह और भतीजा शुभम सिंह सोमवार को अफगानिस्तान से लौटे हैं। दूसरे जत्थे से ज्ञानी संतरी सिंह को आना है।
विज्ञापन

मंगलवार को फ्लाइट नहीं मिल सकी। अब परिजनों की चिंता बढ़ रही है। दरअसल तालिबानियों की दहशत अफगानिस्तान में बनी हुई है। सोमवार को गांव लौटे शुभम सिंह ने रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां सुनाई थी।
तालिबानी दहशतगर्द गोलियां चलाकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। शुभम सिंह ने बताया था कि उनके कानों में फायरिंग की आवाजें गूंज रही हैं। हर कहीं तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। इसी दहशत के चलते लौटे हैं। बताया कि उनके चाचा संतरी सिंह सकुशल घर आ जाएंगे। इसके लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें