फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं हुई अधजले शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय में मिले शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया होगा। जिस व्यक्ति का शव मिला है यह दूसरे जिले का निवासी होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय रेलवे स्टेशन के नजदीक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव अधजली हालत में मिला था। शव के नजदीक जली हुई लकड़ी भी मिली थीं। हल्के नीले रंग की जींस का कुछ हिस्सा जलने से बच गया था। आईडी कोई मिली नहीं थी। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में यह बात तो स्पष्ट हो गई थी कि व्यक्ति की हत्या हुई है। पुलिस का अनुमान था कि पहले व्यक्ति की हत्या की गई होगी बाद में शिनाख्त न हो इसलिए शव को जला दिया गया। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें