फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टी मशीन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पशुओं के लिए कुट्टी मशीन से चारा कटते बुजुर्ग महिला चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में महिला की मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक धुरैटा निवासी गजना देवी (70) पत्नी ओमप्रकाश की कुट्टी मशीन के पट्टे की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग महिला के बेटे बलवीर सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे करीब उसकी पत्नी व बेटी पशुओं के लिए इंजन मशीन से कुट्टी काट रहे थे।
इसी दौरान नजदीक में उसकी मां गजना देवी खड़ी थीं। उनकी साड़ी अचानक मशीन के पट्टे में आ गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए चंदौसी ले गए जहां से रेफर कर दिया। मुरादाबाद लेकर पहुंचे तो मेरठ के लिए भेज दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित बेटे ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें