फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में दुर्गा पूजा शुरू, दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के साथ होगा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्री दुर्गा महापष्ठी पूजन और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ बंगाली समाज के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो गया। पंडाल में आकर्षण मूर्तियों को स्थापित किया गया है। शानदार तरीके से बंगाली समाज देवी दुर्गा की इस पूजा को चार दिन तक करेगा, पांचवे दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन होगा।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवाजी चौक में दुर्गा पूजा शुभारंभ सोमवार को हुआ है। दरअसल, हर साल नवरात्र के मौके पर भव्य दुर्गा पूजा की परंपरा रही है। सर्वोदय कल्याणम की ओर से आयोजित इस पूजा के दौरान मां की उपासना होती है। पूरी भव्यता से मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की अराधना होती है। बताते चले कि पश्चिम बंगाल में सबसे भव्य तरीके से दुर्गा पूजा होती है। बंगाल के विभिन्न शहरों में होने वाली दुर्गा पूजा की रौनक देखती ही बनती है। बड़े-बड़े पंडाल और आकर्षक मूर्तियों के साथ बेहतरीन तरीके से बंगाली समाज के लोग देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। इसी क्रम में संभल में बंगाली समाज के लोगों के द्वारा पूजा की जाती है। इसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहता है। इसका सोमवार को शुभारंभ किया गया है। सपन कुमार और पंडित पीयूष ने पूजा कराई।
इस दौरान आशीष विश्वास, रोबिन विश्वास, सोमनाथ, वीपलब मल्लिक, प्रताप, स्वर्णो दे, अलीफ, अशांतो, गुड्डी रेवती, शिवाली, शिल्पी रानी, लतीका, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें