फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक व परिचालक की मनमानी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस में यात्रियों को होने वाली असुविधा को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम के एमडी को संबोधित ज्ञापन रोडवेज स्टैंड प्रभारी अनिल मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का कहना है कि रोडवेज बस को रात्रि के समय बहजोई में नहीं रोका जाता है तथा यात्रियों को चंदौसी के लिए बस में नहीं बैठाना खेद का विषय है। रोडवेज बस के चालक व परिचालक यात्रियों को रात के समय नए बाईपास पर उतार देते हैं। जहां से नगर की दूरी तीन-चार से किलोमीटर है। रात के समय हाइवे पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस चालक व परिचालक की मनमानी से यात्रियों में परेशानी व्याप्त है।
कांग्रेसियों का कहना है कि रात में पीतल नगरी व मुरादाबाद डिपो की बसों को नए बाईपास के स्थान पर सीओ आफिस के सामने से निकाला जाए। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान मुनेश कुमार, सुनील शर्मा, दुष्यंत कुमार, दीपक कुमार, विवेक आजाद, साहू ब्रजमोहन, शफीक ठेकेदार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें