फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल के बाहर हो रही अवैध पार्किंग को डीएम ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यशोदा चौराहे के निकट स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग होने से लगे जाम के दौरान जिलाधिकारी की गाड़ी जाम में फंस गई। इसी के चलते जिलाधिकारी ने तुरंत नगर पालिका परिषद के ईओ को निजी अस्पताल के बाहर हो रही अवैध पार्किंग को हटानेे के निर्देश दिए। जिसको नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी वाहन वहां से हटवा दिए।
विज्ञापन

संभल-बहजोई मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर सड़क किनारे कुछ लोग अवैध पार्किंग में वाहन खड़े करवाकर धन की उगाही कर रहे थे। मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े होने से अक्सर जाम लग जाता था। जिसको प्रशासन अनदेखा कर रहा था। शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन नई तहसील पर जा रहे थे। इसी दौरान निजी अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग के चलते जाम लग गया और जिलाधिकारी की गाड़ी जाम में फंस गई। करीब दस मिनट तक जिलाधिकारी जाम में फंसे रहे। अवैध पार्किंग पर नजर पड़ी तो जिलाधिकारी ने तुरंत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह को अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश दिए। जिस पर नगर पालिका की टीम ने अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें