संभल। संभल जिले में पांच हजार किसानों को किचन गार्डेन की सौगात दी जाएगी। उद्यान विभाग ने इसका खाका खींचा है। किचन गार्डेन के लिए किसानों को विभाग की तरफ से सब्जी व मसाले के बीज दिए जाएंगे। 90 फीसदी अनुदान पर यह बीज मिलेंगे। सरकार ने किचन गार्डेन की स्थापना गांवों में कराने की योजना तैयार की है। जिले में पांच हजार किसानों को सब्जी का उपयोग अपने किचन गार्डेन से करने के लिए उद्यान विभाग प्रेरित करेगा। 90 फीसदी अनुदान पर किचन गार्डेन के लिए बीज उपलब्ध कराएगा। इच्छुक किसानों को मझावली चीनी के मिल सामने स्थित जिला उद्यान अधिकारी के यहां से बीज दिए जाएंगे। बीजों की किट में तोरई, लौकी, पालक, धनिया, भिंड़ी, बैंगन, मटर, लोबिया आदि सब्जियों के बीज होंगे। जिला उद्यान अधिकारी सुधर सिंह ने बताया कि किसानों को किचन गार्डेन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में पांच हजार किसानों को सब्जी व मसालों के बीज की किट उपलब्ध कराई जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के तहत इसका वितरण होगा।