संभल। शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। इस बीच दूसरे व्यक्ति ने निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। कई बार दुष्कर्म किया गया। निकाह के लिए कहा तो टाल मटोल कर दी गई। बाद में पता चला कि यह पहले से ही शादीशुदा है। आरोपी के परिजनों पर दिव्यांग महिला ने मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। नखासा थाने के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि रिहान, इसरार, वाजिद और सबन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।