फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो भाइयों में पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर/चंदौसी। गांव मोहम्मद बावई में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो भाइयों में पथराव हो गया। वहीं एक आरोपी ने बंदूक से दूसरे पर बंदूक से फायर भी झोंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग के आरोपी तीनों पिता-पुत्रों को हिरासत में ले लिया और दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव ऐंचोली निवासी शकरूद्दीन और सफाहत दोनों भाइयों की करीब 30 बीघा भूमि है। इसी भूमि को लेकर पिछले कुछ समय से दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। दोनों ने तहसील चंदौसी में भी प्रार्थना भी दे रखा है। आरोप है कि शकरूद्दीन ने रात में किसी समय विवादित भूमि की जुताई कर दी और शनिवार की सुबह उसकी सिंचाई शुरू कर दी। सूचना पर सफाहत अपनी पुत्रवधु, पौत्र के साथ खेत पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विवाद बढ़ने पर शकरूद्दीन अपने बेटे इकरार व सद्दाम के साथ ट्यूबवेल पर बनी कोठरी की छत पर चढ़ गए और बंदूक से फायर कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से खूब पत्थरबाजी भी हुई। सूचना पर यूपी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायरिंग के आरोप में शकरूद्दीन, उसके बेटे इकरार, सद्दाम को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मौके से देसी रायफल, एक खोखा बरामद किया है। सफाहत ने अपने भाई शकरूद्दीन, भतीजे सद्दाम, इकरार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता व दोनों पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बनियाठेर कुलदीप सिंह ने बताया कि भूमि को लेकर विवाद में एक भाई ने फोन पर फायरिंग व पथराव की सूचना दी थी। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से देसी रायफल व एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें