फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को आज मिलेगी 3194 मीट्रिक टन यूरिया की रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद के किसानों को यूरिया खाद की किल्लत नहीं रहेगी। क्योंकि 29 दिसंबर को 3194 मीट्रिक टन यूरिया की रैक और उपलब्ध हो जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि खाद के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

रबी के सीजन में आलू और गेहूं की फसल के लिए यूरिया की जरूरत बढ़ने लगी है। मांग बढ़ने से इसकी किल्लत पैदा होने के आसार हैं। लेकिन जिम्मेदारों ने किल्लत पैदा न हो, इसके लिए तैयारी की है। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह का कहना है कि बुधवार को जिले में 3194 मीट्रिक टन खाद की रैक उतरेगी। जिसे ट्रकों के माध्यम से इफ्को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी का दावा है कि दूसरी रैक भी जल्द ही जिले को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें