फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुर्बानी के बाद मीट तौलने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में चार घायल; एक की हालत गंभीर

Thu, 29 Jun 2023 09:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नरौली/चंदौसी (संभल)

सार

शोर सुनकर तसलीम का भाई रईस, भूरा, भतीजा कैफ उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 
विज्ञापन
मीट तौलने को लेकर दो पक्षों में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल में कुर्बानी के बाद दुकान पर हिस्से का मीट तौलने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दुकानदार तसलीम और उसके तीन भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी भूरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई तसलीम ठेली पर फेरी लगाकर फल आदि बेचने का काम करता है। बकरीद के त्योहार पर वह अपना कांटा लगाता है और लोगों की कुर्बानी का हिस्सा तौलने का काम करता है। गुरुवार को भी कुर्बानी के हिस्से की तौल कर रहा था। इस दौरान मोहल्ले के लियाकत, खुशी मोहम्मद, फिरोज, अफजल आदि आ गए और पहले अपना मीट तौलने के लिए कहने लगे।

तसलीम उनसे कुछ इंतजार करने और पहले आए लोगों का मीट तौलने की बात कही, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। कंधे और गर्दन के बाद किसी धारदार हथियार से वार भी किया। शोर सुनकर तसलीम का भाई रईस, भूरा, भतीजा कैफ उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों ने पुलिस को सूचना दी। तसलीम व उसके भाइयों को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने तसलीम को बेहोशी की हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तसलीम के भाई भूरा की तहरीर पर आरोपी लियाकत, खुशी मोहम्मद, फिरोज, अफजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें