चंदौसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्याकंन के दौरान संभल के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज में लापरवाही बरतने के आरोप में डीआईओएस ने केंद्र के डीएचई (डिप्टी हेड एक्जामनर) को हटा दिया। साथ ही सभी मूल्याकंनों पर 25 अप्रैल तक न पहुंचने वाले परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
संभल जनपद में पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्याकंन चल रहा है। रविवार को मूल्याकंन के दूसरे दिन डीआईओएस मनोज आर्य ने पांचों केंद्रों का निरीक्षण किया। संभल के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज पर उप प्रधान परीक्षक यानी डीएचई से वार्ता की और उनकी समस्याएं जानी। एक डीएचई के कार्य में लापरवाही व शिथिलता मिली। उन्होंने तत्काल उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज का निरीक्षण भी किया तथा परीक्षक द्वारा मूल्याकंन के समय की जा रही त्रुट्रियों को लेकर सचेत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पुनरावृत्ति फिर नहीं होनी चाहिये। यदि अनुपस्थित परीक्षक 25 अप्रैल को भी मूल्याकंन के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो सूची उपलब्ध कराये। ताकि उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। रविवार को 886 परीक्षकों में 596 उपस्थित रहे तथा 289 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 108 डीएचई हैं, इनमें से 30 डीएचई अनुपस्थित रहे।
---------