फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी व पीजीटी अभ्यर्थियों ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। टीजीटी एवं पीजीटी वर्ष 2016 व 21 में प्र तीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउं सिलिंग माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा कराकर पद स्थापन किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी को अभ्यर्थियों द्वारा सौंपा गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2016 व 2021 की प्रतिक्षा सूची जारी की गई है। जिसमें हम लोगों के नाम शामिल है। लेकिन जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। वह अधिकतर अन्य परीक्षाओं में भी सफल हो गए और उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं की। जिस कारण 2016 व 21 टीजीटी व पीजीटी के बहुत से पद रिक्त हो गए हैं। लेकिन जटिलता के कारण प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों का चयन एनओसी न मिलने के कारण नहीं हो पा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रबंधकों द्वारा अभ्यर्थियों को समय से सूचना न देने पर विलंब हो गया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शिक्षा निदेशालय द्वारा पूरी कराई जाए। इस संबंध में अभ्यर्थियों को यह भी सूचना है कि काउंसिलिंग निदेशालय से कराने के संबंध में ड्राफ्ट भी तैयार है। लेकिन केबिनेट से अनुमति न मिलने के कारण उक्त पदास्थापन का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। अभ्यर्थियों ने मांग की कि काउंसलिंग कराकर उन्हें पदस्थापन कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए। ज्ञापन देने वालों में धीरज कुमार, शुभम मौर्य, विपिन कुमार, योगेंद्र सिंह, हर्ष शाक्य, गौरव, राहुल पांडे, अभिषेक शर्मा, संजीव सिंह, वंदना सागर, धर्मेंद्र पांडे, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें