फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बिजली लाइनों को तत्काल ठीक कराएं विभागीय अधिकारी: नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले के नोडल अधिकारी/चकबंदी आयुक्त ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि तहसील गुन्नौर क्षेत्र में मिली शिकायतों के मद्देनजर खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाया जाए। इसके अलावा जर्जर तारों को ठीक कराते हुए ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति ठीक कराई जाए। कहा कि प्रत्येक गांव में 1912 हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे कि लोग जागरूक होकर अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकें।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग से कहा कि गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। डेंगू व मलेरिया को देखते हुए गांव में जलभराव की स्थिति न होने पाए। चकबंदी विभाग से कहा कि तहसीलों में अधिक पुराने चकबंदी के मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए।
इसके अलावा गो आश्रय स्थलों समेत भूमाफिया व बाढ़ आदि बिंदुओं पर भी विस्तार से बातचीत की गई। डीएम संजीव रंजन व एसपी चक्रेश मिश्र समेत सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एसडीएम रामकेश सिंह धामा व दीपेंद्र यादव, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीआरओ जाहिद हुसैन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें