फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से पांच घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। हाईटेंशन लाइन का टूटने पर आधा दर्जन कालोनी सहित एक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे घरों में पेयजलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई। विद्युत व्यवस्था ठप होने से लोग भीषण गर्मी व उमस में बेहाल हो गए। शाम तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मौलागढ़ फीडर का 33 हजार हाईटेंशन लाइन का पुराना तार जंगल में टूटने से बड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसमें पंचशील कालोनी, विकास नगर, संगम विहार, अंबेपुरम, मिलक, नारायनपुर, वैशाली नगर सहित गांव मौलागढ़ की विद्युत आपूर्ति सुबह दस बजे ठप हो गई। सुबह के समय बिजली गुल होने से घरों में पेयजलापूर्ति संकट उत्पन्न हो गया।
लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर अपनी जरुरत की पूर्ति करने को बाध्य होना पड़ा। दो घंटे बाद घरों में लग रहे इंवर्टरों ने भी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद विद्युत उपभोक्ता भीषण गर्मी व उमस में बेहाल हो गए। भीषण गर्मी के चलते लोगों को घरों में रहना मुश्किल हो गया। शाम तीन बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौलागढ़ क्षेत्र के जंगल में 33 हजार लाइन का पुराना तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मचारियों द्वारा विद्युत तार बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

पुनीत कुमार दुबे, एसडीओ विद्युत, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें