फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डेंगू से पीड़ित वरिष्ठ अधिवक्ता की मुरादाबाद में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। उनका मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मौत से परिवार व अधिवक्ताओं में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

चंदौस के मोहल्ला कागजी निवासी अधिवक्ता लाल मोहम्मद शास्त्री (73) को करीब पांच दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर उन्हें चंदौसी में निजी चिकित्सक से इलाज कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी जांच कराई गई। जांच में चार दिन पहले उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजन उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए थे। वहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। मुरादाबाद में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। लाल मोहम्मद शास्त्री गणेश मेला परिषद व अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उन्हें हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता था। उनके निधन से साथी अधिवक्ताओं में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें