फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क में 28 अक्तूबर से लगेगा दीपावली मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के अस्थायी कार्यालय गांधी पार्क में 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सरकारी विभाग द्वारा भी स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें इन लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका के अस्थायी कार्यालय गांधी पार्क में 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में नगर के सभी ठेले-खोमचे वालों सहित दीपक बेचने वालों को नगर पालिका की ओर से गांधी पार्क में स्टाल मुहैया कराए जाएंगे। इन स्टाल पर यह अपनी दुकानें लगाकर बिक्री कर सकेंगे। वहीं, मेले के दौरान सरकारी विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मेला लगाने का उद्देश्य यह है कि गांधी पार्क में स्टाल पर आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें