फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर पड़ा मिला अधेड़ का शव, सिर व एक हाथ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। राजघाट पुल के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव का सिर व एक हाथ गायब था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक काली शर्ट और ग्रे कलर की पैंट पहने हुए था। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह छह बजे राजघाट पुल के पास लोगों ने शव पड़ा देखा। शव के पास उसका सिर व एक हाथ नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने काफी दूर तक लोगों के शव का सिर व हाथ को ढूंढने का प्रयास किया, पर उन्हें सिर व हाथ नहीं मिला। कपड़े व धड़ से पहचान कराने का प्रयास किया। पर कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। गुन्नौर कोतवाल वीरेंद्र पाल सिंह पूनिया के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 साल के बीच होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें