चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचा पर दो युवकों को खुर्जा गेट के पास गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने पीली धातु की चेन बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने गणेश कालोनी में ग्रीन पार्क के पास से महिला लिपिक से सोने की चेन छीनना स्वीकार किया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार बने हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
स्टेशन रोड स्थित पीली कोठी निवासी मीना खट्टर व लायंस कालोनी निवासी दीपमाला एसएम कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत है। एक मई की शाम चार बजे दोनों महिलाओं महाविद्यालय से गणेश कालोनी अपने परिचित के घर जा रही थी। तभी गणेश कालोनी के ग्रीन पार्क के पास पीछे से एक बाइक पर दो नकाबपोश युवकों ने दीपमाला के गले में झपट्टा मार सोने की चेन तोड़ ली औ गणेश मेला ग्राउंट की तरफ बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद दोनों महिलाओं ने शोर मचाया था और घटना से अपने परिचितों व कोतवाली पुलिस को अवगत कराया था। दिनदहाड़े हुई महिला के साथ चेन लूटपाट की घटना को पुलिस ने झूठी बता रही थी। जबकि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों व मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। जिसमें एक स्थान पर युवक चेन तोड़ने के बाद पेंट की जेब में रखता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने युवकों की पहचान की और रविवार की सुबह दोनों आरोपियों को खुर्जागेट के पास से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस ने पूछताछ में युवकों ने अपने नाम नानू उर्फ योगेश, जितेंद्र उर्फ पोपली निवासी चुन्नी मोहल्ला बताया। दोनों आरोपियों ने बताया कि घटना के समय दो अन्य युवक भी शामिल थे। जो अन्य बाइक पर सवार थे। घटना में शामिल दो अन्य युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।