फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल क्षतिग्रस्त लगा लंबा जाम, खेत से होकर निकल रहे लोग

Sat, 31 Oct 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम पुल तो सैकड़ों वर्ष तक चलते हैं लेकिन संभल मुराबाबाद मार्ग में सोत नदी पर बना पुल चंद वर्षों में ही क्षतिग्रस्त हो गया। पुल की स्लैब टूट गई और ट्रक का एक्सीडेंट होते होते बचा। यह घटना बुधवार की रात्रि हुई। गुरुवार को इसकी जानकारी मिली तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



यातायात रोक दिया गया। इससे लंबा जाम लगा। तमाम वाहनों के चालक संभल से चंदौसी होकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। जबकि मुरादाबाद से आने वाला ट्रैफिक चंदौसी होकर संभल आया। वहीं तमाम वाहन चालकों ने सूखी नदी से अपने वाहन धीमी रफ्तार के साथ गुजारे।


इस बीच पुल की टूटी स्लैब की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी कराई। पुल टूटने की वजह से कोई और हादसा न हो, इसे लेकर एहतियाती तौर पर पुल के दोनों साइड एक एक दीवार खिंचवाकर यातायात के लिए पुल पूरी तरह से बंद कर दिया है।
विज्ञापन



पुल की मरम्मत के लिए मुरादाबाद स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, संभल के जिलाधिकारी को सूचना दी गई है। मुरादाबाद से सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक हरीश चंद्र तिवारी ने गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे मौके का निरीक्षण किया है। पुल की मरम्मत होने में तीन चार दिन लग जाएंगे।


यदि बारिश होती है तो समस्या गंभीर हो जाएगी क्योंकि अभी जो वाहन पुल के नीचे से होकर गुजर रहे हैं, वे नहीं गुजर पाएंगे। वहीं आम लोगों का खेतों से होकर गुजरना दुश्वार हो जाएगा। इसलिए लोगों की मांग है कि जल्दी से जल्दी मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें